फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने प्रमुख स्थानों को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी को देखते हुए नगर पालिका की ओर से पीडीडीयू नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को सुुबह नगर पालिका की ओर से फायर ब्रिगेड की मदद से जीटी रोड किनारे स्थित प्रमुख स्थानों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पीडीडीयू नगर में पालिका प्रशासन की ओर से फायर ब्रिगेड की मदद से विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड वाहन की मदद से विभिन्न स्थानों पर दवा का छिड़काव किया गया। नगर में प्रमुख अस्पतालों, बैंक, यात्री विश्रामालय, हास्पिटल, रेलवे स्टेशन समेत कुछ प्रमुख मंडियों को सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका के चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी कम समय के लिए उपलब्ध हो पाई थी, जिसके चलते चिह्नित स्थान ही सैनिटाइज हो पाये हैं। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल से गाड़ी उपलब्ध होने के बाद सभी स्थानों को लगातार सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें