फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से किशोरी को भगाकर शादी करवाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री की शादी गांव के ही युवक से करा दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते 12 मार्च को घर से पढ़ने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उसके चाचा ने गांव के ही दो युवकों के साथ आटो में मुगलसराय की ओर जाते हुए देखा था। जब वह आरोपी युवकों के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने कहा कि उन्होंने उनकी कोर्ट में शादी करा दी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें