जिलाधिकारी कुमार प्रशांत शुक्रवार को निर्माणाधीन मुख्यालय स्थल और तहसील मुगलसराय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुगलसराय में छह पुराने लेखपालों द्वारा नये लेखपालोें को चार्ज हस्तगत न करने की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि ऐसे लेखपालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराएं और उसकी सूचना दें। साथ ही तहसील के अंदर व बाहर व्याप्त गंदगी को देख नाजिर को तलब किया।
इस दौरान डीएम ने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन के निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता को निर्देश दिया कि 30 जून को शाम पांच बजे तक भवन हस्तगत कर दें। उक्त तिथि से पूर्व सड़क, पानी, विद्युतीकरण की आपूर्ति हर हालत में सुनिश्चित हो जाए, जिससे नये भवन में आने वाले फरियादियों को दिक्कत न हो। इसके बाद वे मुगलसराय तहसील का निरीक्षण किया वहां डीएम ने तहसील में व्याप्त गंदगी को देखते हुए चार सफाईकर्मियों को संबद्ध करने का आदेश दिया। कहा कि तहसील भवन के
अलावा परिसर तथा आने-जाने वाले रास्ते की सफाई तुरंत कराएं। यदि अगली बार गंदगी दिखी तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बूथ लेबल आफिसर और लेखपालों को निर्देश दिया कि एक से अधिक विधानसभा में जिन मतदाता का नाम सूची में अंकित है उसे तत्काल उसे काट दें। यह सुनिश्चित करें कि एक मतदाता का नाम एक ही विधानसभा के मतदाता सूची में अंकित हो।