सदर कोतवाली क्षेत्र के मझवार के रहने वाले पीड़ित शुभम पांडेय ने बताया कि बीती रात लगभग 10 बजे जिला अस्पताल के समीप एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्त की बेटी के जन्मदिन के अवसर पर गया था।
वहां से खाना खाकर जैसे ही बाहर निकले, तभी अभिषेक सिंह निवासी फुटिया जो कि भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े चुके ओमप्रकाश सिंह का बेटा है, वो अपने साथी सौरभ सिंह, निवासी गोरारी, आलोक सिंह निवासी धूरीकोट, वैभव सिंह निवासी गोरारी, गुड्डू यादव निवासी जसौली लाठी-डंडा से उस पर प्रहार कर दिया।
इस दौरान उसके सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आ गईं। मारपीट की घटना पास में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने रेस्टोरेंट में भागकर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दो लेागों को हिसारत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।