फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हैंडपंप से पानी भरने को लेकर मारपीट, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की शाम हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दो भाइयों के परिवार के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे निवासी दो भाई विजय गुप्ता और विमलचंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। विजय गुप्ता के घर के बाहर सरकारी हैंडपंप लगा है। शुक्रवार की देर शाम विमल का पुत्र उज्ज्वल हैंडपंप से पानी लेने गया था। इस दौरान बाल्टी का पानी हैंडपंप के पास गिर गया। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद होने लगा। मामला बढ़ा तो मारपीट होने लगी। लोहे के राॅड और लाठी-डंडे के हमले से सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष के विजय गुप्ता (52), राहुल गुप्ता (26) और सीमा गुप्ता (48) घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के विमल चंद्रगुप्त (45), उज्ज्वल गुप्ता (25), अनुराधा देवी (22) और गायत्री देवी (68) घायल हुईं। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। राहुल और उज्ज्वल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। विजय गुप्ता और विमल गुप्ता की की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें