फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्कुलेटिंग एरिया में हुई मारपीट

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मारपीट करते घुमंतू। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : ग खेलने के दौरान डांस करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार रात नशे में धुत घुमंतुओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झड़प से स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और यात्री भी प्रभावित हुए। लगभग आधे घंटे की झड़प के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

हावड़ा-दिल्ली रूट पर स्थित इस व्यस्त जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में घुमंतुओं का बसेरा है। पार्सल गेट के पास और आरआरआई केबिन के पास रहने वाले ये लोग नशे के आदी हैं और अक्सर आपस में मारपीट करते हैं।
बुधवार रात भी किसी विवाद को लेकर युवकों में गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और 5 युवाओं को हिरासत में लिया। चालान किए गए आरोपियों में विशाल कुमार (लाठ नंबर 02, शाहकुटी), राजा उर्फ भोभो, देवा डोम, सिकंदर और निहाल (राममंदिर डोमखाना) शामिल हैं। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राम मंदिर के पास रहने वाले कुछ लोग विवाद करते हुए स्टेशन क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें