फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: होली के दिन मकान में लगी आग, गहने, रुपये सहित गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
टांडाकला के सरौली में अगलगी से नष्ट सामान। संवाद - फोटो : गदागंज क्षेत्र के गोड़ा गांव में फाग गाते लोग।
विज्ञापन
टांडाकला।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बुधवार को होली के उल्लास के बीच पिंटू यादव के कच्चे मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में घर में रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर और अनाज जलकर खाक हो गया। पिंटू के अनुसार, आग से लगभग 5 से 7 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
घटना सुबह लगभग साढ़े 10 बजे हुई। बिजली के तार आपस में सटने से निकली चिंगारी मकान के पास रखे सूखे बाजरे के डंठल में लगी और धीरे-धीरे फूस की छत में फैल गई। परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई, अन्यथा आस-पास के घरों को भी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों और प्रधान अनिल यादव के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद पिंटू यादव और उनके परिवार की स्थिति बेहद दयनीय है। घर की महिलाएं बार-बार बेहोश हो रही हैं और परिवार के पास खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अनिल यादव ने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग की। लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। अलीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें