पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार रात नशे में धुत घुमंतुओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झड़प से स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और यात्री भी प्रभावित हुए। लगभग आधे घंटे की झड़प के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
हावड़ा-दिल्ली रूट पर स्थित इस व्यस्त जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में घुमंतुओं का बसेरा है। पार्सल गेट के पास और आरआरआई केबिन के पास रहने वाले ये लोग नशे के आदी हैं और अक्सर आपस में मारपीट करते हैं।
बुधवार रात भी किसी विवाद को लेकर युवकों में गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई। घटना के बाद सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और 5 युवाओं को हिरासत में लिया। चालान किए गए आरोपियों में विशाल कुमार (लाठ नंबर 02, शाहकुटी), राजा उर्फ भोभो, देवा डोम, सिकंदर और निहाल (राममंदिर डोमखाना) शामिल हैं। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राम मंदिर के पास रहने वाले कुछ लोग विवाद करते हुए स्टेशन क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद कार्रवाई की गई।