फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में दो पक्ष भिड़े

Sat, 20 Jun 2015 01:38 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बेचूपुर गांव में नाली विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर दो बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र पर उपचार कराया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सर सुंदरलाल चिकित्सालय बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।


बेचूपुर में ग्राम समाज की जमीन को दो लोग सुधीर चौहान और महेंद्र सिंह चौहान एक दूसरे पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। महेंद्र शुक्रवार को जल निकासी के लिए वहां नाली बनवा रहा था। तभी सुधीर चौहान की मां फूल देवी ने नाली बनवाने से रोक दिया।
विज्ञापन


फूलदेवी का आरोप था कि नाली बनवाने के बहाने महेंद्र ग्राम समाज की जमीन को पाटकर अपने कब्जे में लेना चाहता है। इसी विरोध को लेकर महेंद्र और उसके परिवार के लोगों में विवाद होने लगा। जिसमें दोनों ओर से लाठी डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग दरोगा चौहान (28), महेंद्र सिंह चौहान (32), सुधीर चौहान (26), विनोद चौहान (24), फूल देवी (45) और श्याम जी चौहान (61) घायल हो गए। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती कराया।


प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि मारपीट की इस घटना में महेंद्र सिंह चौहान को गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर जांच में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने बताया कि दोनों का आपसी विवाद चल रहा है। तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें