जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर
राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केट
काटकर एक-दूसरे को खिलाया और राहुल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का
संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी देवेंद्र
दूबे ने कहा कि देश में झूठ बोलने वालों की सरकार है। राहुल गांधी पूरे जोश
और मेहनत के साथ देश की जनता के बीच संवाद स्थापित कर केंद्र सरकार के
झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं।
ऐसे में कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बनता है
कि राहुल के कदम-से कदम मिलाते हुए जनपदों में केंद्र सरकार की पोल
खोलें। कहा कि कांग्रेस ही सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। जिलाध्यक्ष
देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम करने में विश्वास रखती
है बात करने में नहीं।
देश का किसान, नौजवान बदहाल है। इसके विषय में
सोचने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में भी कमोवेश यही स्थिति है। किसानों को
दैवी आपदा का चेक देने में भेदभाव किया जा रहा है। इस अवसर पर त्रिलोकी
नाथ, विजय त्रिपाठी, डा. नारायणमूर्ति ओझा, केदार पांडेय, सतीश बिंद, संजय
तिवारी आदि रहे।