फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुराने विवाद में हुई मारपीट, लूट की बात निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एक निजी अस्पताल के समीप डेयरी व्यवसायी से हुई लूट की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। पुलिस के अनुसार डेयरी व्यवसायी के साथ मारपीट जमीन संबंधी मामले में आईजीआरएस पर शिकायत होने के विवाद में हुई थी। फिलहाल व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया भी है।
विज्ञापन

नगर के आलू मिल निवासी अनिल कुमार अलीनगर में एक डेयरी का संचालन करते हैं। शुक्रवार की शाम जब वे दो लाख रुपये लेकर घर जाने लगे तो बुलेट सवार लोगों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। आरोप है कि बुलेट सवार लोगों ने उन पर तमंचे की मुठिया से हमला कर दो लाख रुपये लूट लिए थे। व्यवसायी की ओर से इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल व्यवसायी से बातचीत के बाद पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगालना शुरू किया। जांच के बाद पूरा मामला मारपीट की घटना की तरफ मुड़ गया। उधर, मारपीट में घायल व्यवसायी अनिल कुमार ने स्थिति सामान्य होने पर बताया कि घटना के दौरान उनकी जेब में दो लाख रुपये थे। बुलेट सवार लोगों के हमले में वे घायल होकर बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो उनकी जेब से रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनके स्टाफ व आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि स्टाफ ने उनके जेब में पड़े रुपयों को निकालकर घर पर रख दिया था। मौके पर रुपये न पाकर उन्होंने लूट की सूचना दी थी। कहा कि जमीन संबंधी मामले में आईजीआरएस पर शिकायत करने पर सिर्फ मारपीट हुई थी, लूट नहीं। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा का कहना है कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि व्यवसायी के साथ पुराने विवाद में मारपीट हुई थी। लूट की घटना झूठी थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें