फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रह्लादपुर में पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ई लगाने के विवाद में पट्टीदारों के बीच चटकी लाठी
विज्ञापन

तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, आठ पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
धानापुर। स्थानीय थाना के प्रह्लादपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम खेत की मेड़ से सटाकर मड़ई लगाने का विरोध करने पर पट्टीदारों ने दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं को लाठी डंडे से पीट कर जख्मी कर दिया। आस पास के लोगों ने दूसरे पक्ष को हटाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बालेश्वर बिंद के घर की महिलाएं रुबी कुमारी (20), विमल कुमारी (15) और झूना देवी (42) खेत में सब्जी की निराई कर रही थी। खेत से सटे ही पट्टीदार राधे बिंद के पक्ष के लोग मड़ई छा रहे थे। आरोप है कि मड़ई छाने के बाद उसे लगाया जा रहा था। मड़ई का एक किनारा खेत की मेड़ तक आ रहा था। महिलाओं ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मारपीट की सूचना पाकर आस पास के लोग एकत्र हुए और महिलाओं को छुड़ाया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि बालेश्वर बिंद की तहरीर पर हमलावर पक्ष के चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं राधे बिंद की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें