फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने टायर में लगी भीषण आग, दुकान का लाखों का सामान राख

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के अलीनगर में टायर की दुकान में आग के बाद बची राख। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड पर स्थित पंचर बनाने की दुकान में रखे पुराने टायर में शनिवार की देर रात आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। पुराने टायर में आग लगने के बाद आग ने पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकानदार के अनुसार डेढ लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आसपास खड़े टैंकरों तक आग पहुंचती इससे पहले ही फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

अलीनगर सकलडीहा मुख्य मार्ग पर सरेसर गांव के समीप इंडियन आयल का डिपो है। इसी जगह पर बबलू नाम का व्यक्ति की एक छोटी सी गुमटी में पंचर बनाने का कार्य करता है। शनिवार की देर रात लगभग साढे 12 बजे अज्ञात कारणों से टायर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने तत्काल आग के समीप खड़ी टैंकरों को हटवाया । मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार बबलू ने बताया कि डेढ़ लाख का सामान जल गया है। वहीं अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि इस तरह सड़क के किनारे पुराने टायर एकत्र करना गलत है। इस पर कार्रवाई के लिए विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें