फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्के-दुक्के एटीएम ही खुले

Mon, 21 Nov 2016 01:59 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
एटीएम पर कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
बड़े नोटों के बंद होने के 11 दिन बाद भी स्थिति नहीं सुधर सकी है। बैंकों में कैश की कमी की वजह से लोगों को बैंक से पैसे नहीं मिले और एटीएम भी अभी तक पूरी तरह काम शुरू नहीं कर सके हैं। यही कारण कि जनपद के अधिकतर एटीएम रविवार को भी बंद रहे। रविवार की साप्ताहिक छूट्टी की वजह से लोग पैसे के लिए एटीएम पर पहुंचे, लेकिन इक्का दुक्का ही एटीएम काम करते दिखे।
विज्ञापन

आठ नवंबर को अचानक 500 और हजार रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद से पूरे देश में हलचल है। रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार घर में पड़े बड़े नोटों को छोटे नोटों में तब्दील कराने के लिए लंबी कतारें लगी। पिछले चार दिनों से बैंकों ने एक्सचेंज का काम बंद कर दिया।
करेंसी की कमी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। शुरूआती दिनों में तो छूट्टी के दिन भी बैंक खुले लेकिन बाद में बैंक शाखाएं सामान्य दिनों की तरह काम करने लगी।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों के पास पैसे की कमी हो गई है। वहीं 11 दिन बाद भी जिले के अधिकतर एटीएम नहीं खुले। रविवार के बैंक शाखाओं की छूट्टी थी, ऐसे में लोग एटीएम पर पहुंचे लेकिन नगर में एसबीआई के लोको मंडलीय चिकित्सालय परिसर, डीआरएम आफिस कार्यालय परिसर, स्टेशन परिसर, परमार कटरा के समीप, एसचडीएफसी सहित आदि एटीएम ही चल रहे थे। अन्य एटीएम के शटर गिरे रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें