फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ड्रिल मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला टेक्नीशियन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे के प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाने के संरचनाशाला अनुभाग के हैवी गार्डर-01 सेक्शन में काम करते समय ड्रिल मशीन में दुपट्टा फंसने से सोमवार को महिला टेक्नीशियन की मौत हो गई। नीतू कुमारी (29) ने सोमवार को ही दो बच्चों की देखभाल के लिए चाइल्ड केयरलीव के लिए आवेदन किया था। अवकाश मंजूर होता इससे पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

मूलत: बिहार के पटना जिले के दानापुर खगौल की रहने वाली नीतू कुमारी वर्ष 2014 में प्लांट डिपो इंजीनियर कारखाना में हेल्पर के रूप में नियुक्त हुई थी। वर्तमान में वह संरचना शाला अनुभाग के हेवी गार्डर -01 सेक्शन में टेक्नीशियन-01 (मशीनिस्ट) के रूप में कार्यरत थी। वह पति लोको पायलट चंदन कुमार के साथ प्लांट डिपो काॅलोनी के रेलवे क्वार्टर में रहती थी। उसके दो बच्चे क्रमश: दो और चार वर्ष हैं। रोजाना की तरह वह ड्रिल मशीन पर काम कर रही थी। ठंड को देखते हुए उसने दुपट्टे को कान में बांध रखा था। दिन में 11 बजे काम के दौरान अचानक दुपट्टा का एक सिरा मशीन में फंस गया। इससे उसका गला घुंट गया। हादसे को देख कर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मशीन बंद की गई। नीतू को वहां से छुड़ाया गया। कर्मचारियों ने रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। टेक्नीशियन की मौत की खबर सुनते ही रेल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं पति चंदन का रो रोकर हाल बेहाल है। सूचना पाकर प्लांट डिपो के मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन, अधिशासी इंजीनियर एसके राय, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सहायक इंजीनियर घनश्याम राय, ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान के साथ ईसीआरईयू के एसके शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें