फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शिक्षा विभाग ने छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में सक्षम बनाने की दिशा में पहल की है। जिले के 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने योग्य प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य के लिए मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता रखने वाले प्रशिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ई-मेल, पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, चंदौली में जमा कर सकते हैं।
बताया कि जिले के 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण संचालित कराने के लिए कुल आठ प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित प्रशिक्षक को विद्यालयों में तीन माह तक छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना होगा। इसके लिए प्रति विद्यालय 5,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। तीन माह की अवधि के लिए एक विद्यालय के प्रशिक्षण पर अधिकतम 15,000 का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में लगातार तीन महीने तक प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण सत्र आयोजित होगा। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों, संकट की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ मार्शल आर्ट की बुनियादी विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा।
जिला समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षकों के चयन में महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि छात्राएं सहज वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। यदि पर्याप्त संख्या में योग्य महिला प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं होतीं, तो पुरुष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें