फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिला पुलिसकर्मी ने की हार्डवेयर की दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली थाना क्षेत्र के संजय नगर वार्ड में एक महिला पुलिस कर्मी द्वारा हार्डवेयर की दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 26 जून की है, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक और वार्ड सभासद विनय कुमार सिंह ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी महिला पुलिस कर्मी सर्वेश्वरी काॅलोनी की रहने वाली है।
विज्ञापन

विनय का आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और उन्हें दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि महिला पुलिसकर्मी पद का दुरुपयोग कर लगातार धमकी दे रही है। साथ ही उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। आरोपी महिला पुलिसकर्मी दूसरे जनपद में तैनात है। विनय ने पुलिस के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें