फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकून देता है संगीत

Fri, 01 Apr 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रोग्राम प्रस्तुत करते कलाकार
विज्ञापन
रफी साहब और उनके समकालीन गायक अपनी गायकी से अमर हो गए हैं। उनके गीतों   को गुनगुना कर, सुनकर अपनी भागदौड़ भरी जिन्दगी में सुकून का लम्हा तलाशते   हैं। नए कलाकारों को मंच प्रदान करने का संस्था का कार्यक्रम सराहनीय है।   ये बातें ऑल इंडिया अखबार नवीस एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित रफी नाइट के   मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला जज जैगमुद्दीन ने कही। 
विज्ञापन

नगर  के  कैथापुर लखमीपुर स्थित श्रीहरि शांति पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में  नक्सल  प्रभावित जनपद के होनहार युवा गायक-गायिकाओं के साथ ही पूर्वांचल के   ख्यातिलब्ध सिंगरों ने एक से बढ़कर सुरीले नगमों की प्रस्तुति की । देर रात तक कार्यक्रम में संगीत प्रेमी सुरों की तरंगों के  साथ  गोते लगाते रहे। कार्यक्रम की शुरूआत जूनियर रफी सिंगर रमीज लवी ने  मेरे  आका मेरे सरदार मदीनवाले नातेपाक पेश कर की। इसके बाद कलाकारों ने एक  से  बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत कर शमा बांधा। कार्यक्रम में निजाम, विनोद   श्रीवास्तव,ताहिर वारसी, इलाहाबाद से आए आरिफ हुसैन,चन्द्रशेखर, मनीष   शर्मा, हरप्रीत कौर, इंजमाम,जयप्रकाश जायसवाल, रीना, अमित पाठक, आनंद   गुप्ता,  मंगल, प्रदीप, आलोक रंजन की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा।   अध्यक्षता विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य एमपी सिंह एडवोकेट ने किया। 
और संचालन   आइना के चेयरमैन सैयद फिरोजुद्दीन व शावेज बंटी नेकी। इस अवसर पर राकेश   यादव रोशन, सहजौर के ग्राम प्रधान चुन्नू सिंह, समाचार पत्र विक्रेता संघ   के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया, जावेद आलम, कल्लू, सुशांत   ऽाट्टाचार्या, सदराद रिशु सिंह, विनोद वर्मा, सलाम मोहीउद्दीन, शहंशाह आलम,   आफता अहमद, गुड्डू यादव प्रधान, आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें