फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। हाल के दिनों में कोरोना के संक्रमण में कमी देखने को जरूर मिला है,लेकिन विशेषज्ञों ने अगस्त से कोविड के तीसरी लहर की आशंका जताई है। कोविड की तीसरी लहर में बच्चे भी कोरोना की बुरी तरह से चपेट में आ सकते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले के एमसीएच विंग व चकिया जिला अस्पताल में 100 वार्ड का बाल चिकित्सा कोविड देखभाल वार्ड स्थापित कर दिया गया है ,ताकि कोरोना वायरस के तीसरी लाल लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

कोरोनावायरस के संक्रमण के तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए सभी मुकम्मल तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यालय स्थित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग व चकिया जिला अस्पताल में में बाल गहन चिकित्सा इकाई बनाया गया है। बच्चों को समर्पित 100 बेड का बाल चिकित्सा कोविड देखभाल वार्ड बनाया गया है। दोनों जगहों में 30 -30बेड पर इंटीग्रेटेड ओक्सिजन पाइप की सुविधा युक्त है।जबकि 20 -20 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा युक्त है। उक्त वार्ड में खास तौर ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टरों की तैनाती की गई, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
चंदौली। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी को कोविड के तीसरे हमले के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।साथ ही अगली लहर की आशंका के तहत पीडियाट्रिक कोविड केयर वार्ड बनाने के निर्देश दिए है।जिसके बाद सभी मंडलीय अस्पतालों में पीडियाट्रिक वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जनपद के जिला अस्पताल के एमसीएच विंग व चकिया जिला अस्पताल में 100बेड का पीआईसीयू वार्ड बन कर तैयार है। इसमें 20-20 बेड का आईसीयू व्यवस्था की गई। सभी तैयारी पूरी कर ली गई।-डॉ. वीपी दिवेदी सीएमओ चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें