फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की बीमारी से परेशान युवक ने कुएं में कुदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद भुवालपुर गांव के प्रमोद शाह (20) ने रविवार की देर रात गांव के ही कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह घर में मिले उसके सुसाइड नोट से हुई। जिसमें उसने कुएं में कूदकर मरने की बात कही थी। परिजनों ने गांव के कुएं के पास जाकर देखा तो वहा प्रमोद के कपड़े और चप्पल थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जेवरियाबाद भुवालपुर गांव निवासी युवक प्रमोद शाह(20) कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा है। युवक देर रात घर से अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर वह कहीं नहीं मिला। सुबह परिवार वालों को घर में ही युवक का सुसाइड नोट मिला। उसमें लिखा हुआ था-मैं कैंसर की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं मैं गांव के ही खेत में कदम पेड़ के किनारे वाले कुआं में कूदकर आत्महत्या करूंगा। सुसाइड नोट पढ़ने के बाद परिजन दौड़ते हुए कुएं के पास पहुंचे। जहां उन्हें युवक का कपड़ा व जूता मिला। जिसके बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें