पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो कई कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। इसी पूछताछ में पिता-पुत्र की हत्याकांड का खुलासा भी हो गया। पुलिस ने मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने हत्या किए जाने की बात कुबूल की। बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी बेलांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव के जितेंद्र बिंद, पिंटू बिंद और कामेश्वर बिंद हैं। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।