फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर-बहू ने खाया विषाक्त, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के धरौली पुलिस चौकी के चक गांव के काली मंदिर के समीप शनिवार की सुबह एक युवती व पुरुष का शव मिलने से खलबली मच गई। रिश्ते में दोनों चचिया ससुर-बहू लगते थे। दोनों शादीशुदा थे। दोनों के पांच-पांच बच्चे थे। परिवार वाले घटना पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कुछ लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर के बगल में दक्षिण की ओर बांस के पास युवती व युवक शव देखकर लोग हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। चर्चा है कि दोनों के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं थे। चक गांव छुन्न पुत्र विक्रमा माली (40 वर्ष) तथा शीला (38 वर्ष) ने गांव के काली मंदिर के पास जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को छन्नू के पिता व शीला के पति वरुण ने थाने पर दोनों के मौत की अलग-अलग तहरीर दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें