फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर बनकर आये प्रेमी संग फरार हुई प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर बनकर आये प्रेमी संग फरार हुई प्रेमिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौगढ़(चंदौली)। क्षेत्र के एक व्यक्ति विवाहिता पुत्री अपने पिता को ही झांसा देकर प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता का प्रेमी दो दिनों तक उसे घर में उसका देवर बनकर रहा। इस दौरान परिवार वालों ने उसकी खूब आव भगत भी की। जानकारी के बाद शनिवार को विवाहिता के परिवार वालों ने नौगढ़ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ने बताया कि दो दिन पहले वह घर में देवर बनकर आया था। घर पर रहने के दौरान उसकी खूब खातिरदारी भी की गई। इस बीच विवाहिता ससुराल से बार-बार फोन आने की बात कहने लगी। जिसपर उसके पिता ने उसकी विदाई कर दी। मायके वालों ने कुशलक्षेम जानने के लिए जब पुत्री के ससुराल फोन किया तो उनके होश तब उड़ गए जब ससुराल वालों ने बताया कि उनके यहां से उनकी पुत्री को लेने कोई गया ही नहीं। घर से जाने के बाद विवाहिता ने अपने प्रेमी संग स्टूडियो ने जाकर फोटो भी खिंचवाई। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें