फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मछली चोरी के शक में बाप-बेटे को पेड़ से बांध बेरहमी से पीटा, लहुलूहान छोड़ भागे बदमाश; मामला दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 02:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली में मछली बेचने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों ने मिलकर पहले बाप पर हमला बोला था। चीख-पुकार सुन जब बेटा माैके पर पहुंचा तो दोनों को पेड़ में बांधकर पीटा गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल बेटे का हाल जानते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली स्थित विकासखंड नौगढ़ के नोनवट गांव में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मछली चोरी के संदेह में मछली ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग पिता और उसके बेटे को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिजनों ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुनील ने नौगढ़ थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता मकसूदन शाम को शौच के लिए औरवाटाड़ बांध के पास गए थे। उसी दौरान वहां गश्त कर रहे मछली ठेकेदार के कर्मचारी पहुंचे और बिना पूछताछ किए उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिता की चीखें सुनकर जब सुनील बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया और सात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचे, जहां परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

डॉक्टर नागेंद्र पटेल ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें