पिता की चीखें सुनकर जब सुनील बचाव के लिए पहुंचे, तो उन्हें भी पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया और सात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचे, जहां परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डॉक्टर नागेंद्र पटेल ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।