फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी फसल बीमा की जानकारी

विज्ञापन
विकास भवन से प्रचार वाहन को रवाना करते सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। जिले में किसानों को फसल बीमा की जानकारी देने के लिए प्रचार वाहन सभी ब्लाक क्षेत्रों में पहुंचेगा। बृहस्पतिवार को विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव ने प्रचार वाहन को रवाना किया। उन्होंने सभी किसानों को फसलों का बीमा कराने की अपील की। साथ ही बीमा कंपनी के लोगों निर्देश दिया कि क्लेम का भुगतान कराने में किसी प्रकार की देरी हुई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि धान के कटोरे में किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिए शासन से निर्देश मिला है। इसके तहत बीमा कंपनी को वाहन के माध्यम से किसानों को जागरुक करने के लिए पहल करने को कहा गया था। बताया कि बीमा कराने वाले किसानों को किसी प्रकार के आपदा और फसल के नष्ट होने पर सौ फीसदी मुआवजा देने का प्राविधान है। लेकिन योजना की जानकारी किसानों तक ठीक ढंग से नहीं पहुंचती है। इसके लिए प्रचार वाहन को लगाया गया है। कहा कि सभी ब्लाक मुख्यालयों के अलावा ग्रामीण इलाकों में प्रचार वाहन के माध्यम से पंपलेट और योजना की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मान सिंह, दिलीप सिंह, केशव मौय, अंकित कुमार, गोविंद प्रजापति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें