फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों के किसान जंगली जानवरों से परेशान हैं। जंगली जानवर नदी के तटवर्ती गांवों के किसानों की सब्जी, गेहूं, तिलहनी व दलहनी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ।
विज्ञापन

नदी के तटवर्ती गांवों ककरैत, करौती, अदसड़, चारी, चिरईगांव आदि गांवों के किसान इन दिनों बनसुअरा, नीलगाय, हिरन आदि जंगली जानवरों के से परेशान हैं। नदी किनारे सब्जी की खेती करने करौती गांव के किसान लक्ष्मण मल्लाह ने बताया कि जंगली सुअर, नीलगाय व हिरन मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं शिव प्रसाद चौधरी की गेहूं की फसल को नीलगाय चट कर गए हैं और सरसो की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान अजय पांडेय, पारस कुशवाहा, बिट्टू सिंह, केदार आदि का भी यही कहना है। किसानों की मानें तो इन दिनों जंगली जानवरों की वजह से नदी के तटवर्ती इलाके में स्वयं या बटाई पर खेत लेकर खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसानों ने वनविभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें