पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल ने बृहस्पतिवार को जिले के तीन गांवों का दौरा कर किसानों को नए किसान कानून की बाबत सचेत किया। इस दौरान उन्होंने धूरीकोट, चकिया व पुरवा गांव में किसानों को संबेधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की आय दोगुनी होने की बजाए आधी होकर रह गई है। किसान अपनी उपज बिचौलियों के हाथों बेचने को विवश हैं।क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं हो पा रही है जिससे किसानों के समक्षभुखमरी की स्थिति हो गई है। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहाकि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीदी नहीं जा रही है। इससे उनकेसमक्ष अपना धान बेचने की चिंता हो गई है। मौसम खराब होने से धान के खराब होने का भय भी सता रहा है। इससे वे अपनी उपज बिचौलियों के हाथों में बेचने को विवशहैं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्षजलालुद्दीन, राजू पांडेय, मो. यासीन, अमित सिंह, आशुतोष यादव, रमेश प्रजापति,राम प्रसाद यादव, विकास यादव, शंकर यादव, रामाश्रय यादव, देवशरणयादव, भगत यादव, बचाऊ यादव मौजूद रहे।