फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नर्सरी बचाने को किसानों ने काटी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात से लगभग पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए हैं। वहीं लगातार बारिश होने से खेतों में लबालब पानी भर गया है, जिससे किसानों में धान की नर्सरी के डूब जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। नर्सरी बचाने के लिए किसानों ने हाटा व डेहरी कला गांव के रास्ते को काट दिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर पानी इसी प्रकार बरसता रहा तो उन्हें दोबारा नर्सरी डालनी पड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से हाटा और डेहरी कला गांव को जाने वाला मार्ग को लोगों ने काट दिया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क काट दिए जाने से हाटा व डेहरी कला गांव का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। डेहरी कला गांव के लोग हाटा गांव होते हुए इलिया कस्बा में जरूरत का सामान लेने के लिए आते हैं लेकिन रास्ता काट दिए जाने से आवागमन में काफी असुविधा हो गया है। वहीं किसानों का कहना है कि यदि सड़क ना काटी जाए तो खेत में पानी लबालब भरा रहेगा जिससे धान की नर्सरी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें