सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह मंगलवार को सकलडीहा पहुंचे।
सघन तिराहा पर दारा विश्वकर्मा के आवास पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरहरा पहुंचकर किसान नेता देवमणि चतुर्वेदी के घर पहुंचकर श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को तमाम योजना का लाभ दिलाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
किसानों की भूमि अधिग्रहण के नाम पर जबरदस्ती बुल्डोजर चलाया जा रहा है। न तो मुआवजा दिया जा रहा है, न तो किसानों को क्षतिपूर्ति दी जा रही है। अंत में धरहरा किसान नेता देवमणि चतुर्वेदी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए।
इसके पूर्व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर किसान नेता मिर्जापुर कंचन फौजी, विजेंद्र यादव, दारा विश्वकर्मा, कन्हैया मौर्या, चंद्रभान सिंह आदि रहे।