फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्रदर्शन

Thu, 08 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार को भाकियू के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून में किया गया बदलाव किसानों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग किया कि इस संशोधन को तत्काल बदला जाए। अंत में किसानों ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने नगर स्थित सावजी के पोखरे से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करते हुए किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां किसानों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं किसानों का कहना था कि भूमि अधिग्रहण अधिनियम में संशोधन करके केंद्र सरकार ने किसानों को उनके जमीन से मालिकाना हक छिनने की साजिश है।

इससे किसान भूमिहीन हो जाएंगे। चुनाव के पूर्व भाजपा ने किसानों के हित में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उनमें से एक को भी पूरा नहीं कर पायी है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण कानून में छेड़छाड़ करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा ने जो बदलाव भूमि अधिग्रहण कानून में किए है, उसे पूर्व की भांति करे। इस अवसर पर सुल्तान अहमद, रजनीकांत, रामनगीना शर्मा, सवरू राम, कमला देवी, गौरी आदि उपस्थित रहीं। संचालन पंकज तिवारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें