फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़त बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित सब्जीमंडी में हो रही भीड़ को देखते हुए आढ़तियों ने स्वेच्छा से मंडी बंद कर दी है। सोमवार की सुबह जब किसान सब्जी लेकर मंडी में पहुुंचे तो आढ़त बंद देख हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसमें आवश्यक वस्तुओं को लॉक डाउन में लगाए गए प्रतिबंध से दूर रखा गया है। वहीं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लगातार प्रशासन की ओर से अपील भी की जा रही है। बावजूद इसके सब्जीमंडियों में भीड़ हो जा रही है। सकलडीहा कस्बा स्थित सब्जी मंडी में हो रही भीड़ पर आढ़तियों ने स्वेच्छा से मंडी को बंद कर दिया। बताया जाता है कि मंडी में हो रही भीड़ को लेकर दो दिन पूर्व पुलिस उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर अवगत कराया गया था। सोमवार को जब किसान सब्जी लेकर मंडी में बेचने के लिए पहुंचे तो आढ़तियों की गद्दी बंद मिली। सब्जी नहीं बिकने पर नाराज होकर किसान हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी प्रकार किसानों को समझाबुझा कर शांत कराया। हालांकि सब्जी नहीं बिकने के किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। इस बावत कोतवाल सतेन्द्र यादव ने बताया कि अढ़तिया ने सोशल डिस्टेंस का पालन नही होने पर मंडी को स्वेच्छा सें बंद कराया है। बताया कि किसान सब्जी सीधे दुकानदार को दे सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें