पड़ाव। साहूपुरी उपकेंद्र पर मंगलवार को मरम्मत कार्य के चलते चंदौली, धानापुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रहेगी। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रभावित होंगे। अवर अभियंता रुपेश कुमार ने बताया कि दोपहर में 12 बजे से डेढ़ बजे तक और दो बजे से साढ़े तीन बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।