फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः प्रेम प्रसंग में किसान की फावड़े से वार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौलीः
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बुधवार रात किसान बृजेश राजभर के सिर में फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर शव को तालाब में फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोस के ही युवक मुलायम राजभर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़े को भी बरामद कर लिया। बताया कि मुलायम का बृजेश की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर मुलायम ने बृजेश को कई बार धमकी भी दी थी।
 
विशुनपुरा गांव के स्व. रामसूरत राजभर के दो पुत्रों में बृजेश (40) छोटा था। बुधवार को वह इंजन चला कर खेत के पास स्थित तालाब से पानी खींच कर खेतों की भराई कर रहा था। देर शाम घर से आया, खाना वहीं अपनी मड़ई में खाया और रात में वहीं सो गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह बृजेश के घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंच गए। इधर-उधर खोजने के बाद इंजन के पास तालाब पर गए तो वहीं बगल में तालाब में उगी झाड़ी में उसका शव पानी में उतराया हुआ था। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।  
विज्ञापन

फावड़ा बरामद

UP Police
सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाल कर मृतक के घर ले आई। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। हत्या की खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। बृजेश के बड़े भाई रमाकांत राजभर की ओर से दी गई नामजद तहरीर दी गई। 

तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी मुलायम राजभर को सकलडीहा मोड़ के सघन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया।

सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। आरोपी युवक मुलायम राजभर को हत्या में प्रयुक्त फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें