फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पैर फिसलने से नाले में गिरा किसान, मौत

विज्ञापन
मृत्युंजय मौर्या, फाइलफोटो
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया कोतवाली के स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत बलिया कला गांव निवासी किसान मृत्युंजय मौर्य (75) की शनिवार को क्षेत्र के भोका नाला रेगुलेटर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया कलां गांव निवासी किसान मृत्युंजय मौर्य शुक्रवार को भोका बंधी क्षेत्र में अपने खेत में पानी की रखवाली के लिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में जाते समय जोगिया कलां ग्राम पंचायत के अंतर्गत सीतापुर और ताजपुर के बीच निकली भोका नाला रेगुलेटर पार करते समय पैर फिसलने से नाला में डूब गए थे। सुबह क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनका शव नाला में देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका है कि नाला पार करते समय नाला में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि किसान की मौत के बाद से मामले की जांच की जा रही है। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें