फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं किसानों का इंतजार तो कहीं केंद्रों पर सुविधाएं नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/कंदवा। धान कटाई और मड़ाई का कार्य इन दिनों तेजी पर है। मड़ाई के बाद किसान धान को क्रय केंद्रों पर बेच सकें इसके लिए जिले में 64 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 1.83 लाख एमटी खरीद का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रों का हाल यह है कि कर्मचारी किसानों को धान लेकर आने का इंतजार कर रहे हैं तो कई केंद्रों पर अभी सुविधाएं तक नहीं हैं। कुछ केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। नियामताबाद ब्लाक के बौरी और पांडेयपुर में धान क्रय केंद्र कागज पर बना दिये गये हैं। क्रय केंद्र का पता नहीं है। हमीदपुर में भी तौल मशीन, बोरे, पंजीकरण की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं इसी ब्लाक के बरहुली साधन सहकारी समिति को कठौड़ी धान क्रय केंद्र के नाम से बनाया गया है। लेकिन यहां रास्ता खराब होने के कारण किसान धान लेकर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस ब्लाक के सेमरा क्रय केंद्र पर पूरी व्यवस्था है लेकिन यहां अभी किसान नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अमड़ा गांव में यूपी स्टेट एग्रो द्वारा खोले गए धान क्रय केंद्र पर खरीद को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्र पर क्रय केंद्र प्रभारी सुरजीत सिंह तो बैठे रहे, लेकिन किसान नहीं पहुंचे। क्रय केंद्र पर तौल के लिए दो कांटा, एक पंखा, एक झरना, एक नमी मापक यंत्र तो उपलब्ध है, लेकिन यहां बोरा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें