फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कूड़े से बनाएगा गैस, खाना बनाने में होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे के लोको कालोनी में निर्माणाधीन वेस्ट कंपोस्ट प्लांट। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अब रेलवे क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा बेकार नहीं जाएगा। कूड़े के सार्थक उपयोग के लिए रेलवे कूड़ा निस्तारण वेस्ट कंपोस्ट प्लांट बना रहा है। पांच मीट्रिक टन के इस प्लांट में प्रतिदिन इतने ही मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होगा। कूड़े से तैयार रसोई गैस चालक और गार्ड के लिए रनिंग रूम में बने किचेन में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी। ऐसे में जहां कूड़े का निस्तारण होगा। वहीं रसोई गैस पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी। हावड़ा-दिल्ली रूट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन अत्यधिक व्यस्त है। यहां फिलहाल कोरोना काल में प्रतिदिन 50 जोड़ी ट्रेनें गुजर रही हैं। वही प्रतिदिन पांच से सात हजार यात्री ट्रेनों पर सवार हो रहे हैं और उतर रहे हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन और रेलवे की 17 कालोनियों से 39 टन कूड़ा निकलता है। इसको देखते हुए रेलवे ने वेस्ट कंपोस्ट प्लांट निर्माण शुरू कराया है। रेलवे स्टेशन पर सूखा और गीला कूड़ा के लिए पहले ही अलग-अलग बाल्टी रखी गई है। वर्तमान में इस कूूडे का निस्तारण नगर पालिका के सहयोग से किया जाता रहा है। स्वच्छता एवं पर्यावरण रख रखाव विभाग की ओर से 31 लाख रुपये की लागत से लोको कॉलोनी में तालाब के किनारे ‘वेस्ट कंपोस्ट प्लांट’ का निर्माण शुरू हो गया है। इस प्लांट में प्रतिदिन पांच मिट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। प्लांट मार्च 2021 तक पूरा किया जाना है। नए वित्तीय वर्ष में यहां से गैस का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मोहम्मद इकबाल मंडल वाणिज्य विभाग, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय की देख-देख रेख में स्वच्छता एवं पर्यावरण रख रखाव विभाग इसका निर्माण करा रहा है। इससे कूड़े की समस्या का निस्तारण हो सकेगा, वहीं स्वच्छ गैस का ीत्पादन होगा। इससे बाहर से गैस खरीदने वाले खर्च की बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें