फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : लापरवाही पर कोविड मरीजों के परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 23 Apr 2021 11:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

चंदौली के चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमितों के साथ लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके परिजनों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से परिजनों ने चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। वहीं कोविड-अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों के तीमारदारों के हंगामा करने के मामले को लेकर कार्य से वंचित होकर बिल्डिंग की छत पर एकत्रित हो गए। चिकित्सकों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। मरीज के परिजन उनके विरुद्ध गाली गलौज कर रहे हैं और मारने पीटने पर आमादा हो जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन कोई भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं करेगा तब तक डॉक्टर अपने कार्यों पर नहीं लौटेंगे पिछले चार घंटों से चिकित्सकों ने कार्य बंद कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें