फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ो ने परिवार वालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में रविवार की सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने परिवार वालों को पीट दिया। इस घटना में परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया। यहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी घर में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच पड़ोस के ही दूसरे वर्ग के मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर बगल में काम रहे परिवार के लोग आ गए और विरोध किया। इस पर मनबढ़ों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र, मनीषा और सवरू की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार सिह ने बताया कि मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें