फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खुद के अपहरण की साजिश कर ऐंठ लिए ढाई लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी एक युवक ने खुद के अपहरण और फिरौती की कहानी गढ़कर परिवार से ढाई लाख रुपए ऐंठ लिए। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने युवक को भभुआ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रविनगर में एक युवक किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। कुछ दिनों पहले युवक के पिता ने उसके खाते में करीब साढ़े सात लाख रुपए भेजे थे। पुलिस के अनुसार युवक शेयर में काफी रुपये गंवा दिया। बाकी बचे हुए रुपयों से क्रेडिट कार्ड का बकाया जमा कर दिया।
पिता ने रुपये वापस मांगा तो उसने खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। शुक्रवार को युवक कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा परिवार वाले परेशान हो गए। इस बीच युवक बाइक से वाराणसी पहुंचा और एक मॉल में अपनी बाइक खड़ी कर कैंट स्टेशन आया। वहां से ट्रेन पकड़कर वह भभुआ चला गया। रात में युवक ने अपनी बहन के मोबाइल पर एक फोटो भेजकर खुद के अपहरण की बात बताई। उसने कहा कि अपहरण करने वाले ढाई लाख रुपये मांग रहे हैं। रात में एक बजे बहन में उसके खाते में ढाई लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अपहरण और फिरौती का मामला होने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस की एक टीम भभुआ रवाना ही गई। वहीं, मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी आशीष मिश्र उसके परिवार वालों से पूछताछ में जुट गए। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह भी युवक के घर पहुंच गए।
दोपहर में पुलिस ने युवक को भभुआ के एक होटल से बरामद कर लिया। युवक से पूछताछ और होटल के सीसी कैमरे की फुटेज से पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि युवक ने खुद के अपहरण और फिरौती की झूठी कहानी रची थी। पुलिस को गुमराह करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें