फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विभिन्न फैक्टरियों में कर्मियों को आग से बचाव के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गर्मी में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड लगातार लोगों को आग से बचाव और अग्नि शमन यंत्रों को चलाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी के निर्देशन में लीडिंग फायर मैन नरेंद्र कुमार, चालक पियूष कुमार, जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न फैक्टरियों में पहुंच कर प्रशिक्षित किए। टीम ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज वन में केमिकल इंडस्ट्रीज, मृदा प्राइवेट लिमिटेड, बिस्किट कंपनी सहित अन्य फैक्टरियों के साथ करवत स्थित निजी अस्पताल में पहुंच कर फायर आडिट की। इस दौरान यहां लगे अग्नि सुरक्षा संंबंधी सयंत्र और सिस्टम की जांच की।
विज्ञापन

इसके संचालन का प्रशिक्षण और अभ्यास कराया। फैक्टरी के कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में स्थान खाली करने, अग्निशमन सुरक्षा यंत्रों को चलाकर आग बुझाने के तरीके बताए। आग के प्रकार, आग लगने का कारण और उस पर काबू पाने के उपाय बताए। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को चंदासी स्थित होटल, दुलहीपुर स्थित फुड्स कंपनी और निजी अस्पताल में फायर ऑडिट अग्नि सुरक्ष और इवेक्यूएशन ड्रिल का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें