फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लोको शेड के विस्तारीकण का हुआ उद़्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पीडीडीयू जंक्शन के समीप स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का विस्तार किया जा रहा है। विस्तार कार्य के पहले चरण का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललितचंद्र त्रिवेदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से किया। इसके विस्तार से लोको मरम्मत के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

रेलवे ट्रेनों की रफ्तार और परिचालन क्षमता वृद्धि में जुटा हुआ है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में नित नए कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का विस्तार किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक लोको शेड के विस्तार के पहले चरण के निर्माण का उद्घाटन शुक्रवार को महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने वीडियो लिंक के माध्यम से किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना वीडियो लिंक से जुड़े रहे और विस्तार से होने वाले फायदे क बारे में विस्तार से जानकारी। इस महत्वपूूर्ण कार्य के लिए जीएम ललित चंद त्रिवेेदी ने मंडल को 25 हजार रुपये का पुरस्कार की घोषणा की। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रबंधक राकेश कुमार रोशन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें