फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल विज्ञान बस में छात्र-छात्राओ ने देखी प्रयोगशाला

Wed, 17 Jul 2019 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चकिया आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जिला विज्ञान क्लब की ओर से सचल विज्ञान बस एवं सचल नक्षत्रशाला का दर्शन छात्र-छात्राओं को कराया गया। इस प्रदर्शनी को देखकर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं खगोलीय जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


लखनऊ तारा मंडल की मोबाइल नक्षत्रशाला बस और आईटीआई कानपुर की विज्ञान बस द्वारा जिले में पहले दिन आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मोबाईल नक्षत्रशाला के टीम लीडर प्रशिक्षक केके तिवारी ने बताया कि एक हाल में प्रोजेक्टर के माध्यम से चलाई जा रही नक्षत्रशाला में एक शिफ्ट में 20 बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 2 शो जिसमें द वंडर ऑफ यूनिवर्स और द न्यू होराईजन दिखाई जा रही है।

यहां बच्चों को सौर मंडल के ग्रह नक्षत्र, तारे, निहारिकाएं, ब्रह्मांड की उत्पत्ति और सूर्य की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।वहीं विज्ञान बस के टीम लीडर प्रशिक्षक अनुराग तिवारी ने बस में मौजूद प्रयोगशाला में थ्री डी प्रिंटर, माईक्रोस्कोप, पेंडुलम, विद्युत चुंबक, मीटर सेतू और ओम के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक शिफ्ट में 10 प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान दोनों टीमों में लखनऊ के शुभआशीष पांडेय, धर्मेन्द्र भारद्वाज, टेक्निशियन अभिषेक गुप्ता और विज्ञान बस की टीम में अभिषेक, सुनील, शशिकांत और रामसिहीक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें