हनियां के खंडवारी इंटर कॉलेज में पौधरोपण करते विधायक सुशील सिंह।
- फोटो : CHANDAULI
चहनिया। स्थानीय खंडवारी देवी इंटर कालेज में मंगलवार को पर्यावरण की रक्षा विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गोष्ठी के पूर्व कालेज परिसर में पौधरोपण किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सबका कर्तव्य है। अधिक संख्या में पौधे लगाने से ही पर्यावरण संतुलित रहेगा। वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कुछ लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए हरे भरे वृक्षों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुचा रहे हैं। इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पौधे लगाने के साथ पूर्वजों द्वारा लगाये गए वृक्षों की रक्षा करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह सहित शिवकुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, प्रेमनाथ पाठक, आनंद मिश्रा, अशोक सिंह, सुनील सिंह, दिनेश पांडेय, प्रेमनारायण तिवारी, अंकित सिंह, रविंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद