फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय महिला चिकित्सालय में आने वाला हर चौथा शिशु सांस के रोग से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर नवजात और एक साल तक की आयु वर्ग बच्चों पर पड़ रहा है। राजकीय महिला चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए आने वाला हर चौथा शिशु सांस के रोग का शिकार है। पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन उपचार के लिए आने वाले बच्चों की संख्या 70 से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें से 17 से 20 शिशु प्रतिदिन सांस की समस्या से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार लगातार बदलते मौसम, उमस, धूल, नमी और रोग जनित संक्रमण के कारण बच्चों में सांस लेने में तकलीफ, नाक बंद होने, बुखार और कफ की शिकायत सामान्य हो गई है। राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 300 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से 70 से 75 नवजात और एक साल तक के बच्चे शामिल होते हैं। इनमें 17 से 20 बच्चे एक साल तक की आयु के होते है, जिन्हें सांस संबंधी दिक्कतें होती हैं। उन्होंने शिशुओं की विशेष देखभाल की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि ऐसे समय में अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस मौसम में वायरस संक्रमण भी बढ़ रहा है। इससे शिशुओं में तेजी से बीमारी स्थानांतरित हो सकती है। ऐसे में घर के सदस्यों को भी सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें