फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 हजार से अधिक कापियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर मूल्यांकन के लिए जिले में 221299 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसमें अबतक 97343 कापियों को मूल्यांकन हो चुका है। इसमें महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 27063, आदित्यनारायन इंटर कालेज में 42030 तथा नगर पालिका इंटर कालेज में 28250 उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षकों ने जांची है।
विज्ञापन

रविवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में 6173 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान 107 परीक्षक और 24 उप प्रधान परीक्षक उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका इंटर कालेज में 5480, आदित्य नारायन इंटर कालेज में 8931 कापियों का मूल्यांकन किया। उप नियंत्रक रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें