मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के पास ट्रक से उतरते मजदुर
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। लाकडाउन में कामकाज ठप होने से मजदूरों का वापसी जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर खाली ट्रक पर सवार सैकड़ोें मजदूर जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के पास उतरे। सभी मजदूर बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं, जो वाराणसी में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के निर्माण काम में लगे हुए थे, लेकिन लाकडाउन में काम बंद होने के कारण सभी मजदूर उसी बिल्डिंग में जैसे-तैसे अपना गुजर-बसर कर रहे थे, लाकडाउन के तीसरे चरण में छूट मिलने के बाद किसी तरह वहां से निकलकर हाइवे पर पहुंचे और बाहर खाली ट्रक पर सवार होकर चंदौली जिला मुख्यालय तक की यात्रा की। ट्रक से उतरने के बाद मजदूर पैदल की बिहार की ओर रवाना हो गए। पूर्णिया निवासी जहूर ने बताया कि कैंसर अस्पताल में दो सौ से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, जो किसी तरह अब अपने गांव-घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।