भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाएगी। सपा, बसपा और कांग्रेस की नीतियों से जनता ऊब चुकी है और अब उनकी निगाह भाजपा पर टिकी हुई है। यात्रा का संदेश प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा और यह बदलाव प्रदेश के शासन में मील का पत्थर होगा। यह उद्गार भाजपा परिवर्तन यात्रा के मुगलसराय स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के अपना दल सांसद हरवंश सिंह ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि परिवारवाद की आग में झुलस रहा मुलायम परिवार पहले अपना मामला सुलझाए। जो अपने घर का मसला नहीं सुलझा सकता, वह प्रदेश नेतृत्व कैसे कर सकता है? विकास के नाम पर केंद्र द्वारा किए गए कार्यों को अपना बताकर प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर रही है। लेकिन अब हर नागरिक जागरूक हो गया है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का मकसद जनता में भाजपा के प्रति विश्वास जगाना है कि जिस तरह केंद्र सरकार देश का विकास कर रही है, प्रदेश का विकास भी करेगी। सपा के परिवारवाद की लड़ाई ने यूपी के विकास को काफी पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि चंदौली के विकास को केंद्र सरकार ने गति दी है। मिनी महानगर मुगलसराय समेत जनपद के विभिन्न हिस्सों में विकास के कई कार्य किए गए। प्रदेश की सत्ता में आने के बाद भाजपा का प्रमुख कार्य प्रदेेश को भ्रष्टाचार मुक्त करना है, जिसमें जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है।
सभा को वाराणसी के पूर्व मेयर और यात्रा संयोजक कौशलेंद्र सिंह पटेल समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान काशी क्षेत्र के यात्रा संयोजक सुधीर मिश्रा, सह संयोजक संतोष शुक्ला, क्षेत्रीय निवास प्रमुख रमेश जायसवाल, सुधीर चौहान, राहुल जायसवाल, एमएलसी केदार नाथ सिंह, डा. विश्वनाथ चौहान, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, हरवंश उपाध्याय, आलोक वरुण, आशीष गुप्ता, रोहित सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र चौहान, मधु खरवार, दर्शना सिंह, साधना सिंह, रूपा गायेन, देविका समेत हजारों कार्यकर्ता रहे।
और जनता मौजूद रही। इनसेट