फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने उठाया बिजली का मुद्दा

Thu, 27 Oct 2016 01:25 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
बैठक में आए उद्यमी
विज्ञापन
जिला उद्योग  बन्धु और औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इसमें प्रमुख रूप से सड़क, बिजली और जल निकासी का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से समस्याओं के तत्काल निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

 इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 एवं फेज-2 को माडल  औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने  के लिए उद्यमियों से प्रस्ताव प्राप्त कर तत्काल अमल करने का निर्देश क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआईडीसी  दिया। कहा कि सड़क, बिजली और जल निकासी सहित तमाम समस्यों के समाधान के लिए उद्यमियों से तत्काल प्रस्ताव प्राप्त कर स्थलीय निरीक्षण  करें। फेज-1 की सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने हेतु कार्यस्थलों  को चिह्नित कर कार्ययोजना तैयार कर 10 लाख रुपये तक का प्रस्ताव तैयार कर जिला  पंचायत को उपलब्ध कराएं। कहा कि ब्राड बैन्ड की सुविधा लेने हेतु बीएसएनएल में अपना आवेदन  दे दे, बीएसएनएल द्वारा तत्काल ब्राड बैन्ड की सुविधा उपलब्ध करा     दी  जाएगी।
 उन्होंने उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिया कि फेज-1  एवं फेज-2 सांसद निधि से एलईडी लाइट लगाए जाने के सम्बन्ध में परियोजना  निदेशक डीआरडीए से सम्पर्क कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर  उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीएसआईडीसी अजयदीप सिंह  सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें