रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में आयोजित साइबर अपराध पर उद्यमी परिचर्चा में अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने उद्यमियों से साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करने का आह्वान किया। कहा कि सावधानी और जागरूकता से साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
मुख्य अतिथि एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि साइबर अपराध हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा है। कुछ वर्षो में देश में डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग का चलन तेजी से बढ़ा है। उसके साथ ही प्रतिदिन साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ी है।आजकल ऑनलाइन अपराधों की बाढ़ आ गई इस पर ध्यान देने और समाधान ढूंढने की आवश्यकता है।
आगे कहा कि ठग ऑनलाइन द्वारा एक झटके में बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं। किसी अनजाने कॉल आने पर ओटीपी ना दे और ना ही कोई गोपनीय बातें साझा करें,कोई घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें व पुलिस को सूचना दे। पुलिस हर समय उधमियों के साथ है। अगर किसी भी तरह की किसी अन्य विभागों से भी परेशानी होती है।
तो भी पुलिस आपका साथ देगा।विशिष्ट अतिथि एसपी आदित्य लांग्हे ने कहां की साइबर अपराध से बचने के लिए आमजन सहित उद्यमियों को जागरूक होने की जरूरत है। भी कहां कि हमारी पुलिस उद्यमियों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, सतीश गुप्ता, पंकज बिजलानी, हरिवंश सिंह, जय प्रकाश पांडेय, अजय राय, विजय केशरी, सौरभ शाह, राकेश जायसवाल, सिद्धार्थ बाजला, करुण पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन अशोक सुल्तानिया ने किया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया।